द इंडियन व्यू

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लैंड के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय वोक्स को चोटिल होने के कारण हाल ही में घोषित हुए इंग्लैंड के एशेज स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। @chriswoakes…

Ragwendra P Singh
September 29, 2025
2 min read
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लैंड के स्टार बॉलिंग ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। 36 वर्षीय वोक्स को चोटिल होने के कारण हाल ही में घोषित हुए इंग्लैंड के एशेज स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

@chriswoakes

उनका भारत के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज के आखिरी मैच में कंधा डिस्लोकेट हो गया था। उन्हें अपने करियर में कई बार लंबे समय तक चोटों से जूझना पड़ा।

उन्होंने 2011 में सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वोक्स ने 62 टेस्ट (2034 रन, 198 विकेट), 122 वनडे (1524 रन, 173 विकेट) और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच (147 रन, 31 विकेट) खेले।

https://twitter.com/chriswoakes/status/1972616311177167224

उन्होंने पोस्ट में कहा, "वो पल आ गया है। मैंने फैसला किया है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का यही सही समय है। इंग्लैंड के लिए खेलना एक ऐसी चीज थी जिसका मैं बचपन से ही सपना देखता था। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने उन सपनों को जिया।

पिछले 15 सालों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना, थ्री लायंस जर्सी पहनना और टीम के साथियों के साथ मैदान साझा करना, जिनमें से कई मेरे जिंदगभर के दोस्त हैं, ऐसी चीजी हैं जिनपर मुझे बहुत गर्व है।'' उन्होंने कहा, “2011 में ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करना कल की ही बात लगती है।

हालांकि, जब आप लुत्फ उठा रहे होते हैं तो समय उड़ जाता है। दो वर्ल्ड कप जीतना और कुछ अद्भुत एशेज सीरीज का हिस्सा बनना, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा नहीं था।

मेरे साथियों के साथ वो यादें और जश्न हमेशा मेरे साथ रहेंगे।” ऑलराउंडर ने अटूट समर्थन के लिए अपने परिवार का शुक्रिया अदा किया है। वह काउंटी क्रिकेट खेलना रखेंगे और फ्रेंचाइजी लीग में भी मौके की तलाश में रहेंगे। वोक्स ने कहा, "मेरे माता-पिता, मेरी पत्नी एमी और हमारी बेटियों लैला और एवी के अटूट प्यार, समर्थन और वर्षों के त्याग के लिए धन्यवाद।

आपके बिना यह सब संभव नहीं होता। फैंस, खासकर बार्मी आर्मी के जुनून, उत्साह और विश्वास के लिए धन्यवाद। मेरे कोचों, टीम के साथियों और पर्दे के पीछे के सभी लोगों (इंग्लैंड और वार्विकशायर) का मार्गदर्शन और दोस्ती मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं काउंटी क्रिकेट खेलना जारी रखने और निकट भविष्य में और अधिक फ्रेंचाइजी अवसरों की तलाश करने के लिए उत्सुक रहूंगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।