इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में लौटेंगे विराट कोहली, उप-कप्तान शुभमन गिल ने साझा की अपडेट
इंडिया बनाम इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी को नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले से हुआ। इस मुकाबले की शुरुआत में फैंस का दिल उस समय टूटा जब उन्हें पता चला कि चोटिल होने की वजह से किंग कोहली मैच नहीं खेल…

इंडिया बनाम इंग्लैंड तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी को नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले से हुआ। इस मुकाबले की शुरुआत में फैंस का दिल उस समय टूटा जब उन्हें पता चला कि चोटिल होने की वजह से किंग कोहली मैच नहीं खेल रहे हैं।

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि विराट कोहली के घुटने में दिक्कत है जिस वजह से वह मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नागपुर वनडे में श्रेयस अय्यर को खेलने का मौका मिला। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा।
क्या इस मुकाबले से पहले विराट कोहली फिट हो पाएंगे। फैंस की जुबां पर यही सवाल है। इस सवाल का जवाब देते हुए भारत के उप-कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि विराट कोहली की चोट को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है और कहा है कि स्टार बल्लेबाज कटक में दूसरे वनडे के लिए टीम में वापस आ जाएगा।
उन्होंने कहा, "जब वह सुबह उठे तो उनके घुटने में सूजन थी। कल के अभ्यास सत्र तक वह ठीक थे। चिंता की कोई बात नहीं है। वह अगले मैच के लिए निश्चित रूप से फिट होंगे।"
विराट कोहली की जगह नागपुर वनडे में शुभमन गिल नंबर-3 पर उतरे थे और इस खिलाड़ी ने 87 रनों की शानदार पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। गिल को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने नंबर-3 पर खेलने को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि मैं टेस्ट मैचों में तीसरे नंबर पर खेलता हूं, इसलिए यह बहुत बड़ा बदलाव नहीं था। लेकिन, निश्चित रूप से, स्थिति थोड़ी अलग है।
अगर आप तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और शुरुआती विकेट गिर जाते हैं, तो आपको स्थिति के अनुसार खेलना होगा। हालांकि, अगर सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी साझेदारी की है, तो आपको उस लय को आगे बढ़ाना होगा। यही मेरी सोच थी- स्थिति और जिस ओवर में मुझे आना था, उसके अनुसार बल्लेबाजी करना।"
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
