द इंडियन व्यू

आस्ट्रेलियाई ओपन : बोपन्ना व झांग मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

भारत के रोहन बोपन्ना और चीन की शुआइ झांग की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल में इवान डोडिज और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को 6.4, 6.4 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची। साभार : गूगल पुरूष युगल के पहले ही दौर से बाहर होने के…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
1 min read
आस्ट्रेलियाई ओपन : बोपन्ना व झांग मिश्रित युगल के दूसरे दौर में

भारत के रोहन बोपन्ना और चीन की शुआइ झांग की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल में इवान डोडिज और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को 6.4, 6.4 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची।

साभार : गूगल

पुरूष युगल के पहले ही दौर से बाहर होने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी बोपन्ना ने एक घंटे 12 मिनट तक चले इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

अब बोपन्ना और झांग का सामना अमेरिका के टेलर टाउनसेंड और मोनेगास्क के हुगो निस और आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक मेडिसन इंगलिस और जैसन कुबर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

बोपन्ना 2023 में सानिया मिर्जा के साथ यहां फाइनल में पहुंचे थे। वह 2024 आस्ट्रेलियाई ओपन में मैथ्यू एबडेन के साथ खिताबी जीत के बाद युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। वह 43 वर्ष की उम्र में खिताब जीतने के साथ यह कारनामा करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।