द इंडियन व्यू

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की कोशिशें नाकाम, इंटर काशी ने 1-0 से मारी बाजी

कोलकाता : मोहम्मद आसिफ के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत इंटर काशी ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में कल्याणी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के…

Ragwendra P Singh
April 12, 2026
3 min read
मोहम्मडन स्पोर्टिंग की कोशिशें नाकाम, इंटर काशी ने 1-0 से मारी बाजी

कोलकाता : मोहम्मद आसिफ के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत इंटर काशी ने इंडियन सुपर लीग 2025-26 में कल्याणी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ इंटर काशी आठ मैचों में 11 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया, जबकि
मोहम्मडन सात मैचों में बिना अंक के सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है। संदीप मंडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंटर काशी – 1 (मोहम्मद आसिफ 15’) मोहम्मडन एससी – 0

मोहम्मडन ने आक्रामक शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में लगातार कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वह इस दबाव को भुना नहीं सके। मिडफील्डर महितोष रॉय का शॉट ब्लॉक किया गया, जबकि यश चिक्रो का प्रयास मामूली अंतर से बाहर चला गया।

Photo: Santanu Biswas /Focus Sports/ ISL

इंटर काशी ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और 15वें मिनट में बढ़त हासिल की। रोहित दानु ने बाएं फ्लैंक से संदीप मंडी को ओवरलैप पर पास दिया, जिन्होंने बॉक्स में घुसकर गेंद को बीच में क्रॉस किया। मोहम्मद आसिफ ने सही समय पर रन बनाते हुए बाएं पैर से सटीक शॉट लगाकर गेंद को बॉटम-लेफ्ट कॉर्नर में पहुंचा दिया।

एंटोनियो लोपेज हाबास की टीम ने मिडफील्ड में पजेशन बनाए रखा, जहां सर्जियो ल्लामास और वेन वाज़ ने अच्छा तालमेल दिखाया, हालांकि साफ मौके कम ही बने। दूसरी ओर मोहम्मडन ने भी कुछ हमले किए, लेकिन इंटर काशी की सघन डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे।

पहले हाफ के अंत में टोम्बा सिंह ने दूरी से शॉट लिया, लेकिन गोलकीपर पदम छेत्री ने उसे आसानी से बचा लिया और इंटर काशी 1-0 की बढ़त के साथ ब्रेक में गया। दूसरे हाफ में मोहम्मडन ने नए जोश के साथ शुरुआत की और 55वें मिनट में बराबरी के करीब पहुंचे।

Photo: Santanu Biswas /Focus Sports/ ISL

एफ लालरेमसांगा ने शानदार रन बनाकर गेंद बॉक्स में डाली, जहां सब्स्टीट्यूट लालंगाइहसाका का हेडर क्रॉसबार से टकरा गया। इसके बाद मोहम्मडन ने लगातार दबाव बनाए रखा। दिनेश मेइतेई और लालंगाइहसाका सेट-पीस पर करीब पहुंचे, जबकि लालरेमसांगा अपनी मूवमेंट और क्रॉस के जरिए खतरा बने रहे। हालांकि इंटर काशी ने मजबूत डिफेंस के साथ उन्हें दूर से शॉट लेने पर मजबूर किया।

अंतिम मिनटों में मोहम्मडन ने बराबरी के लिए ज्यादा खिलाड़ियों को आगे भेजा। इंजरी टाइम में लालंगाइहसाका और लालरेमसांगा के बीच अच्छा तालमेल दिखा, लेकिन अंतिम प्रयास बाहर चला गया, जिससे मेहराजुद्दीन वाडू की टीम के लिए यह निराशाजनक शाम रही। इंटर काशी ने अंतिम क्षणों में संयम बनाए रखा, जहां गोलकीपर शुभम धस ने कोई चूक नहीं होने दी और टीम ने 1-0 की संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।