द इंडियन व्यू

आशी किरण, रिदित टंडन, अयान भारती व शिखर वर्मा फाइनल में

लखनऊ। आशी किरण ने चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जीत से बालिका अंडर-16 की खिताबी होड़ में जगह बना ली। चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य…

Ragwendra P Singh
January 27, 2025
2 min read
आशी किरण, रिदित टंडन, अयान भारती व शिखर वर्मा फाइनल में

लखनऊ। आशी किरण ने चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जीत से बालिका अंडर-16 की खिताबी होड़ में जगह बना ली।

चंद्र प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल यूपी राज्य रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट

इसी के साथ बालक अंडर-12 में रिदित टंडन एवं बालक अंडर-16 में अयान भारती व शिखर वर्मा ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा एसडीएस लामार्टिनियर टेनिस फैसिलिटी पर आयोजित इस टूर्नामेंट में बालिका अंडर-16 के सेमीफाइनल में आशी किरण ने ताशी किरण को 6-2, 6-2 से हराया।

बालक अंडर-16 सेमीफाइनल में अयान भारती ने समर्थ भटनागर को 6-4 से व शिखर वर्मा ने शौर्य सिंह को 6-0 से हराया। बालक अंडर-12 के सेमीफाइनल में रिदित टंडन ने प्रवीर तिलक को 7-6(7-5) से शिकस्त दी।

इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार हैं-

बालक अंडर-10 क्वार्टर फाइनल :

रुद्रांश पांडेय ने अथर्व गोयल को 6-1 से, सार्थक शर्मा ने ऋत्विक टंडन को 6-0 से, अणर्व श्रीवास्तव ने अव्यन जैन को 6-3 से हराया।

बालक अंडर-12 क्वार्टर फाइनल :

अथर्व गोयल ने रुद्र चौरसिया को 6-0 से, अव्यन जैन ने क्षितिज तिवारी को 6-3 से, प्रवीर तिलक ने धैर्य अग्रवाल को 6-2 से और रिदित टंडन ने अयांश पाठक को 6-3 से हराया।

बालिका अंडर-12 क्वार्टर फाइनल :

आशी किरण ने मिष्ठी शर्मा को 6-1 से, आद्या भट्ट ने डी. सिंह को 6-2 से, आद्या भटनागर ने मिशिता सिंह को 6-3 से हराया।

बालिका अंडर-16 क्वार्टर फाइनल :

जुफिशा खान ने रमिंदर दीप कौर को 6-2 से, एलीना चौरसिया ने देवयानी शुक्ला को 6-3 से, ताशी किरण ने आद्या को 6-4 से और आशी किरण ने अदित्री को 6-4 से हराया।

बालिका अंडर-14 क्वार्टर फाइनल :

अदित्री सिंह ने मिशिता सिंह को 6-0 से, प्रणवी कश्यप ने आद्या भटनागर को 6-4 से, आशी किरण ने एलीना चौरसिया को 6-1 से और दिव्यानी शुक्ला ने रमनदीप कौर को 6-3 से हराया।

बालक अंडर-14 क्वार्टर फाइनल :

अनय श्रीवास्तव ने समर्थ भटनागर को 6-3 से, यदुराज भिनाई ने मोध हजैफिया को 6-2 से और आर्यन कुमार ने विभोर श्रीवास्तव को 6-4 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।