समाचार पोर्टल

'आर्यभट्ट का जीरो' में नजर आएगी संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी, ट्रेलर रिलीज

आगामी हिंदी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 2 मिनट 38 सेकंड का ट्रेलर एक ऐसे साधारण युवक की कहानी पेश करता है, जो असफलताओं, टूटे सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के तानों के…

Ragwendra P Singh
July 29, 2026
2 min read
'आर्यभट्ट का जीरो' में नजर आएगी संघर्ष और आत्मविश्वास की प्रेरक कहानी, ट्रेलर रिलीज

आगामी हिंदी फिल्म 'आर्यभट्ट का जीरो' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 2 मिनट 38 सेकंड का ट्रेलर एक ऐसे साधारण युवक की कहानी पेश करता है, जो असफलताओं, टूटे सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और समाज के तानों के बीच अपनी पहचान बनाने की जंग लड़ता है। ट्रेलर में पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्ते, जीवन के संघर्ष और कभी हार न मानने के जज्बे को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। इसकी शुरुआत एक अनोखे शादी के दृश्य से होती है, जहां हल्के-फुल्के अंदाज के बाद कहानी मुख्य किरदार ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ 'बग्गू' के सफर की ओर बढ़ती है।

 

फिल्म में हिमांश कोहली ने बग्गू की भूमिका निभाई है, जिसकी जिंदगी में लगातार असफलताएं, प्रेम में हार और पारिवारिक संघर्ष हैं, लेकिन वह हर मुश्किल का डटकर सामना करता है। ट्रेलर के भावनात्मक संवाद और प्रेरणादायक संदेश दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। फिल्म में हिमांश कोहली के साथ सोनाली सहगल, रवि किशन, दर्शना बानिक, राजेश शर्मा, गोपाल दत्त, इश्लीन प्रसाद, अलका अमीन, नीरज सूद और शिल्पा शिंदे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

इस फिल्म का निर्देशन कमल चंद्रा ने किया है। फिल्म का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है। हिमांश कोहली ने कहा कि बग्गू उन लाखों युवाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो बार-बार गिरने के बावजूद हार नहीं मानते। वहीं निर्माता बीरेंद्र भगत ने इसे उम्मीद जगाने वाली कहानी बताया, जबकि निर्देशक कमल चंद्रा ने कहा कि यह फिल्म आत्मविश्वास और नई शुरुआत की ताकत का संदेश देती है। 'आर्यभट्ट का जीरो' 7 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…