द इंडियन व्यू

आरबीएन ग्लोबल टी20 कप 12 फरवरी से, ए डिवीजन की 8 टीमें उतरेंगी

लखनऊ। शहर की ए डिवीजन की उम्दा आठ टीमें लखनऊ में 12 फरवरी से शुरू होने वाली आरबीएन ग्लोबल टी20 प्राइजमनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की विजेता ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी। साभार : गूगल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ…

Ragwendra P Singh
February 11, 2025
2 min read

लखनऊ। शहर की ए डिवीजन की उम्दा आठ टीमें लखनऊ में 12 फरवरी से शुरू होने वाली आरबीएन ग्लोबल टी20 प्राइजमनी कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की विजेता ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करने उतरेंगी।

साभार : गूगल

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ (सीएएल) के तत्वावधान में ध्रुव क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मैच 12 से 21 फरवरी तक डीजीआई स्टेडियम, सुल्तानपुर रोड पर कलर ड्रेस में खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपए और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ बेस्ट बेट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5-5 हजार रुपए जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिलेगा।

आयोजन सचिव सुशील यादव (डायरेक्टर, आरबीएन ग्लोबल) ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट में ध्रुव क्रिकेट अकादमी, सेंट्रल क्रिकेट क्लब, कूहू स्पोर्ट्स क्लब, लाइफ केयर क्रिकेट क्लब, अखिल इंफ्रा, यूपी टिम्बर, साउंड इमेजेस और एलडीए क्रिकेट क्लब की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

आरबीएन ग्लोबल द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। इसके लिए प्रतिभागी टीमें दो ग्रुप में बांटी जाएंगी। हर ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट के पहले दिन साउंड इमेजेस बनाम अखिल इंफ्रा और एलडीए कोचिंग सेंटर बनाम ध्रुव क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेले जाएंगे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।