द इंडियन व्यू

आरक्षण का खेल : तहसील पंचायत चुनाव में आआपा ने 16 में से 13 पर दर्ज की जीत, फिर भी अध्यक्ष बनेगा भाजपा का

जूनागढ़ : लोकतंत्र में कई बार ऐसा होता है कि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद तकनीकी और कानूनी समीकरण पूरे खेल को बदल जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला गुजरात के जूनागढ़ जिले की भेसाण तहसील पंचायत में देखने को मिला है। यहां आम…

Ragwendra P Singh
April 29, 2026
2 min read
आरक्षण का खेल : तहसील पंचायत चुनाव में आआपा ने 16 में से 13 पर दर्ज की जीत, फिर भी अध्यक्ष बनेगा भाजपा का

जूनागढ़ : लोकतंत्र में कई बार ऐसा होता है कि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद तकनीकी और कानूनी समीकरण पूरे खेल को बदल जाता है। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला गुजरात के जूनागढ़ जिले की भेसाण तहसील पंचायत में देखने को मिला है। यहां आम आदमी पार्टी(आआपा) बहुमत मिलने के बाद भी सत्ता के केंद्र से बाहर रहेगी।

 

यहां हाल ही में हुए चुनाव के परिणामों में आआपा ने 16 में से 13 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सिर्फ 3 सीटें हीं मिलीं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी जीत के बावजूद आप सत्ता से बाहर रह जाएगी। इसकी मुख्य वजह आरक्षण का गणित है। भेसाण तहसील पंचायत में इस बार अध्यक्ष (प्रमुख) का पद अनुसूचित जाति ( एससी) के लिए आरक्षित है और आआपा के एससी वर्ग के सभी उम्मीदवार इस चुनाव में हार गए। जिसके कारण आआपा के पास अध्यक्ष पद के लिए कोई योग्य सदस्य नहीं बचा है।

 

वहीं दूसरी तरफ, भाजपा के 3 विजयी उम्मीदवारों में भिखाभाई मकवाणा अनुसूचित जाति के एकमात्र सदस्य हैं। नियमों के अनुसार अध्यक्ष पद पर एससी वर्ग के सदस्य भिखाभाई मकवाणा का अध्यक्ष बनना लगभग तय है। इस तरह जनता ने भले ही बहुमत आप को दिया हो, लेकिन तकनीकी कारणों और आरक्षण की व्यवस्था के चलते सत्ता भाजपा के हाथों में जाती नजर आ रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…