आयुष्मान, आशी, अस्विक व आरुषी ने जीती विजेता ट्रॉफी
लखनऊ। आयुष्मान पाठक व आशी किरण ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंडर-14 आयु वर्ग के खिताब जीत लिए। वहीं अंडर-12 आयु वर्ग में अस्विक…

लखनऊ। आयुष्मान पाठक व आशी किरण ने टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए अंडर-14 आयु वर्ग के खिताब जीत लिए। वहीं अंडर-12 आयु वर्ग में अस्विक श्रीवास्तव व आरुषी यादव चैंपियन बने।
टीपीएल रैंकिंग उत्तर प्रदेश टेनिस टूर्नामेंट
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में एसडीएस टेनिस अकादमी के संस्थापक सदस्य पवन सागर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
रविवार को फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-14 वर्ग में आयुष्मान पाठक ने अर्णव श्रीवास्तव को 6-3 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालिका अंडर-14 वर्ग में आशी किरण ने शानदार खेल दिखाते हुए आद्या भटनागर को 6-2 से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

बालक अंडर-12 वर्ग के फाइनल में अस्विक श्रीवास्तव ने मोहम्मद हमदान को रोमांचक मैच में 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर बालिका अंडर-12 वर्ग में आरुषी यादव चैंपियन बनी जिन्होंने अन्वेषा वी. सिंह को 6-1 से पराजित किया। आज समापन समारोह के अवसर पर अमृतन्जय कुमार, सुमित, हिंद गौरव कुशवाहा, आर्यन कुमार, अनुरुद्ध कुमार व अन्य मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
