आमिर खान प्रोडक्शंस की 'लाहौर 1947' फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह पीरियड ड्रामा फिल्म 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देशभक्ति के जज़्बे और…

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह पीरियड ड्रामा फिल्म 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देशभक्ति के जज़्बे और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह है।
यह फिल्म कई मायनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी विभाजन काल की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। आमिर खान ने फिल्म को लेकर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह धरमजी की सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक थी और मुझे बेहद खुशी होती अगर वह यह फिल्म देख पाते।" आमिर के इस बयान ने फिल्म को लेकर भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ा दिया है।
फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद मजबूत है। शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा और करण देओल इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। संगीत की कमान दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज़ में लौटने जा रहे हैं, जिससे 'लाहौर 1947' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
------
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
