द इंडियन व्यू

आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगे

तिरुचिरापल्ली : तमिलनाडु की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की विरासत को समर्पित प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।…

Ragwendra P Singh
July 27, 2025
1 min read
आदि तिरुवथिरई उत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगे

तिरुचिरापल्ली : तमिलनाडु की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की विरासत को समर्पित प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री आज दोपहर तिरुचिरापल्ली जिले के प्रसिद्ध गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर पहुँचेंगे और सम्राट के समुद्री अभियानों के भव्य सहस्राब्दी समारोह में भाग लेंगे, जो आदि तिरुवथिरई उत्सव के साथ-साथ मनाया जा रहा है। इस समारोह प्रधानमंत्री मोदी राजेंद्र चोल प्रथम के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगे। यह भारत के महानतम सम्राटों में से एक और उनकी दूरगामी नौसैनिक विजयों का स्मरण कराएगा, जिन्होंने दक्षिण पूर्व एशिया में चोल साम्राज्य के प्रभाव का विस्तार किया। प्रधानमंत्री दिन में गंगईकोंडा चोलपुरम में राजेंद्र चोल की समुद्री उपलब्धियों की सहस्राब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है। इलाके में ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा से लौटते ही शनिवार शाम तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं, जिसका आज आखिरी दिन है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।