रविवार को होगी लखनऊ सुपर जायंट्स की एलएसजी रन – ‘रन फॉर इंडिया’
लखनऊ : टी-20 विश्व कप फाइनल वाले दिन यानी कि रविवार को क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दौड़ लगाएंगे। जी हां, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 1090 चौराहे से ‘एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ नामक बहु-श्रेणी मैराथन…

लखनऊ : टी-20 विश्व कप फाइनल वाले दिन यानी कि रविवार को क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दौड़ लगाएंगे। जी हां, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से 1090 चौराहे से ‘एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ नामक बहु-श्रेणी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, फिटनेस और एकता के संदेश को बढ़ावा देना है।
मैराथन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। 10 किलोमीटर दौड़ को सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, इसके बाद पांच किलोमीटर की दौड़ सुबह 7:00 बजे शुरू होगी।
वहीं बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित की जाएगी। सभी दौड़ों की शुरुआत और समापन 1090 चौराहा से होगा। इसके बाद सुबह 8:00 बजे दौड़ के सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर दौड़ेंगे। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला धावक भी इस दौड़ में हिस्सा लेंगी, जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी।

‘एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ का उद्देश्य शहर के नागरिकों, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य, सामुदायिक भावना और खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार
10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।
मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
