आगे चल रहे ट्रेलर में घुसी कार, महिला सहित 5 की मौत
जयपुर : चाकसू थाना इलाके में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा कोटा–जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिंगरिया मोड़ के पास हुआ। कार चालक को झपकी आने का अंदेशा है जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी…

जयपुर : चाकसू थाना इलाके में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा कोटा–जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिंगरिया मोड़ के पास हुआ। कार चालक को झपकी आने का अंदेशा है जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
चाकसू थाना अधिकारी मनोहर लाल मेघवाल के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे और जयपुर की ओर आ रहे थे। हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
