द इंडियन व्यू

'आखिरी सवाल' को लेकर मेकर्स की बढ़ी चिंता

संजय दत्त की आगामी फिल्म 'आखिरी सवाल' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक सामने नहीं आया है। पहले माना जा रहा था कि ट्रेलर 30 अप्रैल तक रिलीज कर दिया जाएगा, मगर निर्माताओं की ओर से कोई…

Ragwendra P Singh
April 30, 2026
2 min read
'आखिरी सवाल' को लेकर मेकर्स की बढ़ी चिंता

संजय दत्त की आगामी फिल्म 'आखिरी सवाल' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर अब तक सामने नहीं आया है। पहले माना जा रहा था कि ट्रेलर 30 अप्रैल तक रिलीज कर दिया जाएगा, मगर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। अब खबर है कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अभी मंजूरी नहीं मिल पाई है, जिसकी वजह से ट्रेलर की रिलीज रोक दी गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर में कुछ बदलाव सुझाए हैं। इसी कारण निर्माताओं ने फिलहाल ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बड़ा कार्यक्रम भी तैयार किया गया था, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू शामिल होने वाली थी, लेकिन सेंसर प्रक्रिया पूरी न होने से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।

 

अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के सफर से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और त्रिधा चौधरी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर हैं कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से कब मंजूरी मिलती है और ट्रेलर कब जारी किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…