आईसीसी वनडे रैंकिंग : कोहली टॉप-5 में, शमी व कुलदीप को भी फायदा
आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव को ताजा रैंकिंग में एक-एक स्थान का फायदा मिला है। @ICC कोहली ने टॉप-5 में…

आईसीसी ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव को ताजा रैंकिंग में एक-एक स्थान का फायदा मिला है।

कोहली ने टॉप-5 में एंट्री मारी है। वह 743 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके भी हैं। यह कोहली का 52वां वनडे और 82वां इंटरनेशनल शतक था।
टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी भी हैं। युवा ओपनर शुभमन गिल टॉप पर काबिज हैं। उनके 817 अंक हैं। कप्तान रोहित शर्मा (757) तीसरे और श्रेयस अय्यर (679) नौवें नंबर पर कायम हैं।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (770) दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 26 गेंदों में 23 रन बटोरे थे। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दो पायदान ऊपर 15वें पर पर चले गए हैं। भारत ने महामुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। भारत ने सेमीफाइनल में सीट कंफर्म कर ली है।
न्यूजीलैंड के विल यंग (आठ पायदान ऊपर 14वें), ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (18 नंबर 24वें) और इंग्लैंड के बेन डकेट (27 पायदान ऊपर 17वें ) को शतक का लाभ मिला है। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में शमी 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 599 अंक हैं।
शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ कोई विकेट नहीं मिला। कुलदीप बांग्लादेश के सामने खाली हाथ रहे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 40 रन देकर तीन शिकार किए। वह अब 656 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। टॉप-10 गेंदबाजों में कुलदीप एकमात्र भारतीय हैं।
श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा (689) टॉप पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (658) दूसरे और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (641) चौथे स्थान पर हैं। महाराज को एक पायदान का फायदा हुआ। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे पर आ गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा (दो स्थान ऊपर 10वें) टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (चार स्थान ऊपर चढ़कर 16वें) और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (31 स्थान ऊपर 26वें) भी आगे बढ़े हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
