द इंडियन व्यू

आईसीसी वनडे रैंकिंग : किंग कोहली फिर बने नंबर वन, रोहित से छीना ताज

आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। विराट फिर से रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा से नंबर वन वनडे बैटर का ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे…

Ragwendra P Singh
January 14, 2026
2 min read
आईसीसी वनडे रैंकिंग : किंग कोहली फिर बने नंबर वन, रोहित से छीना ताज

आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। विराट फिर से रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा से नंबर वन वनडे बैटर का ताज छिन गया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भले ही विराट कोहली 54वां वनडे शतक नहीं जड़ पाए, लेकिन फिर भी नंबर वन बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं। वडोदरा में 93 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।

इस वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज थे, लेकिन पहले मैच के बाद वे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बड़ी पारी रोहित शर्मा वडोदरा में नहीं खेल पाए थे। वहीं, विराट कोहली ने दमदार पारी खेली।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके बल्ले से भी एक दमदार पारी इस मैच में देखने को मिली थी।

@ICC

डेरिल मिचेल ने 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा 26 रन की पारी ही खेल पाए थे। ऐसे में उनकी नंबर वन की कुर्सी छिन गई है। रोहित शर्मा पहले से तीसरे स्थान पर हैं।

रेटिंग पॉइंट्स की बात करें तो डेरिल मिचेल 784 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में 785 पॉइंट्स हैं। रोहित शर्मा के खाते में 775 अंक हैं। 10 अंकों का फासला रोहित और विराट के बीच है।

चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और पांचवें नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं। 764 अंक जादरान और 725 पॉइंट्स गिल के खाते में हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग टॉप 10 में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। कोई बदलाव इस लिस्ट में नहीं हुआ है।

विराट कोहली के लिए 785 पॉइंट्स बहुत अच्छे नहीं हैं, क्योंकि 2018 में उनकी वनडे रैंकिंग के रेटिंग पॉइंट्स 909 थे। उस आंकड़े से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि क्रिकेट का ये किंग फिर से नंबर वन बल्लेबाज बन गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।