द इंडियन व्यू

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने जसप्रीत बुमराह

आईसीसी ने मंगलवार को दिसंबर 2024 महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ विनर का ऐलान कर दिया। स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है। @BCCI ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस…

Ragwendra P Singh
January 14, 2025
2 min read
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने जसप्रीत बुमराह

आईसीसी ने मंगलवार को दिसंबर 2024 महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ विनर का ऐलान कर दिया। स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पुरुष वर्ग में महीने का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया है।

@BCCI

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस मुंह ताकते रह गए। बुमराह ने कमिंस और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेन पेटरसन को पछाड़कर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। उन्होंने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीतने का कमाल किया है।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने दिसंबर में तीन टेस्ट में 14.22 के औसत से 22 विकेट चटकाए। उन्होंने चौथे और पांचवें मैच में नौ-नौ विकेट चटकाए थे। वहीं, बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 32 विकेट चटकाए।

https://twitter.com/BCCI/status/1879110476694745232

वह पीठ में जकड़न के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। भारत ने कमिंस की अगुवाई वाली टीम के हाथों 1-3 से सीरीज गंवाई। तेज गेंदबाज कमिंस ने दिसंबर में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट में 17.64 की औसत से 17 विकेट झटके। दूसरी ओर, पेटरसन ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

उन्होंने दो टेस्ट में 16.92 के औसत से 13 विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर चुके हैं, जो जून में लंदन के मैदान पर खेला जाना है। बुमराह ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि मैं दिसंबर महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर रोमांचित हूं। व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए चुना जाना सदैव विनम्र करने वाला होता है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब तक की सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धाओं में से एक थी। मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया में जाकर अपने देश के लिए प्रदर्शन करना सम्मान की बात थी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।