द इंडियन व्यू

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : भारतीय टीम टॉप 2 से बाहर

आईसीसी ने सोमवार (6 जनवरी) की देर रात टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया, जिसमें टीम इंडिया टॉप 2 से बाहर हो गई है।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह हारने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर है, क्योंकि पाकिस्तान…

Ragwendra P Singh
January 7, 2025
2 min read
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : भारतीय टीम टॉप 2 से बाहर

आईसीसी ने सोमवार (6 जनवरी) की देर रात टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया, जिसमें टीम इंडिया टॉप 2 से बाहर हो गई है।बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुरी तरह हारने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर है, क्योंकि पाकिस्तान को आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने हराया और दक्षिण अफ्रीका की टीम लंबे समय के बाद दूसरे स्थान पर है।

साभार : गूगल

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस समय शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिसके खाते में 126 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खाते में 112 रेटिंग पॉइंट्स हैं और टीम इंडिया के खाते में महज 109 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

इंडिया की हाल टेस्ट रैंकिंग में इसलिए भी खराब है, क्योंकि 3-1 से बीजीटी हारने से पहले भारत की टीम को घर पर 3-0 से हार मिली थी। इंग्लैंड की टीम 106 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम के खाते में सिर्फ 96 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

श्रीलंका की टीम 87 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान की टीम की टेस्ट रैंकिंग सातवीं है और खाते में सिर्फ 83 पॉइंट्स हैं। 8वें नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसके खाते में 75 रेटिंग पॉइंट्स हैं। बांग्लादेश के खाते में 65 अंक हैं और टीम 9वें स्थान पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।