आईसीसी अवॉर्ड पर सिराज का कब्जा, अगस्त के बेस्ट प्लेयर बने तेज गेंदबाज
एशिया कप के बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथ बड़ी खुशी लगी है। उन्होंने आईसीसी के एक धाकड़ अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। वह पुरुष वर्ग में अगस्त महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड…

एशिया कप के बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के हाथ बड़ी खुशी लगी है। उन्होंने आईसीसी के एक धाकड़ अवॉर्ड पर कब्जा जमाया है। वह पुरुष वर्ग में अगस्त महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया।

सिराज को इंग्लैंड दौरे पर पांचवें और अंतिम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला है। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए थे। उन्होंने पहली पारी में चार जबकि दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। सिराज के दूसरी पारी में खतरनाक स्पैल के कारण भारत ने यादगार जीत दर्ज की थी और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।
स्टार पेसर इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सभी पांच मैचों में मैदान पर उतरा और सर्वाधिक 23 विकेट लिए। जून के अंत में शुरू यह सीरीज अगस्त की शुरुआत में खत्म हुई थी। सिराज ने सीरीज 185.3 ओवर गेंदबाजी की लेकिन उनकी रफ्तार पर असर नहीं पड़ा। सिराज ने कहा, “आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ चुना जाना मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है।
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज थी और यह उन सबसे कड़ी प्रतियोगिताओं में से एक थी जिसका मैं हिस्सा रहा हूं।” सीरीज एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, हेनरी को जिम्बाब्वे में टेस्ट सीरीज में जीत के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया था।
दाएँ हाथ के गेंदबाज ने इस सीरीज में 16 विकेट लिए थे। सील्स को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से नामांकित किया गया था।
वेस्टइंडीज ने 34 साल में पहली पर वनडे सीरीज पाकिस्तान को धूल चटाई। सील्स ने तीन मैचों की सीरीज में 10 विकेट लिए। उन्होंने आखिरी मैच में 18 रन देकर छह विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान टीम 295 रन का पीछा करते हुए महज 92 रन पर सिमट गई थी।
बता दें कि आयरलैंड की प्रमुख ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को अगस्त 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
