द इंडियन व्यू

आईपीएल में ऋषभ पंत को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया में ऋषभ पंत का भी चयन हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में चुने जाने के बाद ऋषभ पंत के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है। AFP/Getty Images ऋषभ पंत को कप्तानी…

Ragwendra P Singh
January 19, 2025
2 min read
आईपीएल में ऋषभ पंत को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया में ऋषभ पंत का भी चयन हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में चुने जाने के बाद ऋषभ पंत के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है।

AFP/Getty Images

ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है, टीम इंडिया की नहीं बल्कि आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की। एलएसजी जल्द ही अधिकारिक घोषणा कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया जाना तय है। नवंबर 2024 की मेगा नीलामी में पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पहले तीन सीजन में लखनऊ की अगुवाई केएल राहुल ने की थी। उनकी कप्तानी में टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची, कभी खिताबी मुकाबला नहीं खेल पाई। 2024 का सीजन टीम के लिए भुला देने वाला रहा क्योंकि वे पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रहे।

इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल और एलएसजी के रास्ते भी अलग-अलग हो गए। केएल राहुल को अब दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में जगह दी है। 2016 से दिल्ली के साथ रहे पंत को आईपीएल 2021 में पहली बार कप्तानी का मौका मिला। 2023 सीजन को छोड़कर उन्होंने हर सीजन में टीम की कमान संभाली, अब उनकी नजरें एलएसजी को खिताब जीतने पर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।