द इंडियन व्यू

आईपीएल: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ करेगी बल्लेबाजी

लखनऊ। आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल…

Ragwendra P Singh
April 1, 2026
2 min read
आईपीएल: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ करेगी बल्लेबाजी

लखनऊ। आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज क्रिकेट प्रेमियों को एक दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं।

टॉस जीतकर दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने परिस्थितियों को भांपते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिससे ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ टीम पर मजबूत शुरुआत करने की जिम्मेदारी आ गई है।

टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि सीजन के शुरुआती मैच में लक्ष्य का पीछा करना उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने इकाना की पिच पर शाम के समय ओस की संभावित भूमिका को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

हालांकि मुकाबले से पहले दोनों टीमों को बड़े झटके लगे। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन पर रहेगी।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को भी झटका लगा है, क्योंकि श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं, जिससे टीम का स्पिन अटैक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास की बात करें तो अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ ने 3 और दिल्ली ने 4 मैच जीते हैं। लखनऊ में हुए 3 मुकाबलों में दिल्ली को बढ़त हासिल है, जहां उसने 2 बार जीत दर्ज की है। मुकाबले में दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं, लेकिन शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों का प्रदर्शन और बाद में ओस का असर मैच का रुख तय कर सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन


  • लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव।

  • दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।