आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स ने नटराजन को किया ट्रेड, जीशान अंसारी को टीम में मिली जगह
आईपीएल 2027 सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद को सौंप दिया है, लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी…

आईपीएल 2027 सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है। दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद को सौंप दिया है, लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इस खिलाड़ी ट्रेड की जानकारी दी। टीम आगामी सत्र के लिए अपनी रणनीति और संयोजन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। नटराजन के जाने और जीशान के आने से टीम के गेंदबाजी विभाग में बदलाव होगा।

नटराजन पिछले दो सत्रों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मुकाबले खेले और कुल पांच विकेट हासिल किए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नटराजन अपनी यॉर्कर गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। जीशान अंसारी लेग स्पिनर हैं। उन्हें टीम में शामिल करने से दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाजी विकल्पों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
