द इंडियन व्यू

रोहित की वजह से बढ़ा आत्मविश्वास, आईपीएल 2026 से पहले शार्दुल ठाकुर का खुलासा

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स से मुंबई इंडियंस में दो करोड़ में ट्रेड किए गए भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का कहना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें खुलकर खेलने की स्वीकृति दी थी। इसी साल इंग्लैंड दौरे…

Ragwendra P Singh
December 9, 2025
2 min read
रोहित की वजह से बढ़ा आत्मविश्वास, आईपीएल 2026 से पहले शार्दुल ठाकुर का खुलासा

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स से मुंबई इंडियंस में दो करोड़ में ट्रेड किए गए भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का कहना है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें खुलकर खेलने की स्वीकृति दी थी।

इसी साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 34 वर्षीय तेज गेंदबाज शार्दुल मुंबई इंडियन्स में पुराने अच्छे दिनों को फिर से जीने की उम्मीद कर रहे हैं। रोहित के साथ फिर जुड़ने वाले शार्दुल ने कहा, ‘अभी और पता चलेगा जब साथ में बैठेंगे तो। काफी मस्ती होगी।’

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। उन्होंने मुझे उनके साथ खुलकर रहने दिया। उन्होंने मुझे खुलकर खेलने दिया। हम एक-दूसरे के साथ सहज हो गए और इसमें उनका बड़ा हाथ था।’

Photo: ICC

शार्दुल का मुंबई इंडियन्स में सफर सहायक खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ था और उसके काफी समय बाद उन्हें आईपीएल अनुबंध मिला। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के शुरुआती अनुभव ने उनके करियर पर सकारात्मक असर डाला।

शार्दुल ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली था कि मुझे अपने शुरुआती दिनों में ही ड्रेसिंग रूम का अनुभव मिला। मैं पहले से ही सीनियर खिलाड़ियों के सामने सहज महसूस कर रहा था।

कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के शिविर के दौरान मेरे साथ जैसा व्यवहार किया गया, मुंबई इंडियन्स के उस छोटी सी पहल ने मुझे अपने करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद की।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे अभ्यास मैच खेलने को मिले। मैंने नई गेंद से गेंदबाजी की जिससे मेरा मनोबल और आत्मविश्वास दूसरे स्तर पर पहुंच गया और मैं विकेट ले रहा था।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।