आईपीएल 2026 : सीएसके पर जीत के बाद पंजाब किंग्स को झटका, धीमी ओवर गति के कारण श्रेयस अय्यर पर जुर्माना
चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 7 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले के…

चेन्नई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मैच नंबर 7 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मुकाबले के दौरान टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़ा है, यह पंजाब किंग्स का इस सीजन का दूसरा अपराध था। इसके चलते श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी कार्रवाई करते हुए या तो 6 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।
शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 210 रनों के मुश्किल लक्ष्य को 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम ने 8 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है, जिससे अंक तालिका में उसकी स्थिति मजबूत हुई है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 50 रन बनाकर पारी को संभाला और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 11 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी आक्रामक शुरुआत ने मैच का रुख पंजाब की ओर मोड़ दिया।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, प्रमुख गेंदबाज मथीशा पथिराना की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी और गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे।
पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाख ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी ने सीएसके के स्कोर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई।
जीत के बावजूद धीमी ओवर-रेट के कारण हुई कार्रवाई ने पंजाब किंग्स के जश्न को थोड़ा फीका जरूर कर दिया, लेकिन टीम का प्रदर्शन इस मुकाबले में शानदार रहा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
