द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026 : नीलामी में 1355 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, 45 की बेस प्राइस 2 करोड़

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन के लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख थी। सभी 10 फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड रख सकती…

Ragwendra P Singh
December 2, 2025
2 min read

आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन के लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख थी।

सभी 10 फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड रख सकती हैं। सभी फ्रेंचाइजी को मिलाकर खिलाड़ियों के कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 31 ओवरसीज प्लेयर यानी विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे। नीलामी के लिए लिस्टेड खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बेस प्राइस है।

सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। इनमें वेंकटेश अय्यर, रवि बिश्नोई, कैमरन ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। एक क्रिकेट साइट के मुताबिक आईपीएल 2026 की नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 45 ऐसे हैं जिनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है।

साभार : गूगल

इसका मतलब है कि कोई भी फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये से कम में नहीं खरीद सकती। उनके लिए बोली की न्यूनतम रकम की शुरुआत ही 2 करोड़ रुपये से होगी। 2 करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के सिर्फ 2 क्रिकेटर हैं।

2 करोड़ रुपये (बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की लिस्ट)
रवि बिश्नोई
वेंकटेश अय्यर
मुजीब उर रहमान
नवीन उल हक
सीन एबॉट
एश्टन आगर
कूपर कोनोली
जेक फ्रेजर मैक ग्रक
कैमरन ग्रीन
जोश इंगलिस
स्टीव स्मिथ
मुस्तफिजुर रहमान
गस एटकिंसन
टॉम बैंटन
टॉम करन
लियाम डाउसन
बेन डकेट
डैन लॉरेंस
लियाम लिविंगस्टोन

टाइमल मिल्स
जैमी स्मिथ
फिन एलेन
माइकल ब्रेसवेल
डेवोन कॉनवे
जैकब डफी
मैट हेनरी
काइल जेमिसन
एडम मिलन
डेरिल मिचेल
विल ओ रूर्की
रचिन रविंद्र
गेराल्ड कोएट्जी
डेविड मिलर
लुंगी एंगिडी
एनरिच नॉर्ट्जे
रिली रोसो
तबरेज शम्सी
डेविड वीज
वानिंदु हसरंगा

मटीशा पथिराना
महीश तीक्षणा
जेसन होल्डर
शे होप
अकील हुसैन
अलजारी जोसेफ

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

काधे-बंथिया की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन में बनाई जगह

भारतीय टेनिस खिलाड़ी अर्जुन काधे और सिद्धांत बंथिया की जोड़ी ने एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड प्ले-ऑफ जीतकर 'ऑस्ट्रेलियन ओपन 2027' में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

आर्यवर्त-ध्रुव के अर्धशतक, अरशद की गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय चैंपियन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे क्रिकेट मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को चार रन से शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब

उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।