आईपीएल 2026: आरसीबी की धमाकेदार जीत, डेविड-पडिक्कल-पाटीदार के तूफान में बहा सीएसके
बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले…

बेंगलुरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। टीम की ओर से टिम डेविड (70*), रजत पाटीदार (48*) और देवदत्त पडिक्कल (50) ने तूफानी पारियां खेलीं।
पडिक्कल ने पारी की नींव रखी और लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा, जबकि अंतिम ओवरों में डेविड और पाटीदार ने महज 35 गेंदों में 99 रन की अटूट साझेदारी कर मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में झुका दिया। डेविड ने 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार विकेट गंवाती रही। सरफराज खान (50) और प्रशांत वीर (43) ने संघर्ष जरूर किया। वहीं, जेमी ओवर्टन ने 37 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए। उनके अलावा जैकब डफी, अभिनन्दन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटका कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया, जिससे सीएसके की टीम 207 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ आरसीबी ने न सिर्फ मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि आईपीएल इतिहास में पहली बार सीएसके के खिलाफ लगातार चार जीत भी दर्ज की। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि मौजूदा चैंपियन इस सीजन में भी खिताब बचाने के इरादे से पूरी मजबूती के साथ उतरी है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
