आईआईटी जोधपुर और बीएसएफ ने मिलाया हाथ, स्वदेशी सुरक्षा तकनीकों के लिए की रणनीतिक साझेदारी
जोधपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों के सह-विकास और क्रियान्वयन के लिए एक…

जोधपुर : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर (आईआईटी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों को सशक्त बनाने के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों के सह-विकास और क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी की है।दोनों संस्थानों के बीच एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग और आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल के मध्य हस्ताक्षर हुए। इस मौके पर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और आईआईटी जोधपुर के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे। इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों संस्थान ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी प्रणाली, सुरक्षित संचार नेटवर्क, स्मार्ट बॉर्डर प्रबंधन तथा अन्य रणनीतिक नवाचारों पर संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य सीमाओं पर संचालन दक्षता को बढ़ाना और स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करना है।आत्मनिर्भर और प्रौद्योगिकी सशक्त भारत का निर्माण: प्रो. अग्रवालआईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में वास्तविक समाधानों में रूपांतरित करेगी। यह आत्मनिर्भर और प्रौद्योगिकी सशक्त भारत के निर्माण के प्रति आईआईटी जोधपुर की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल आईआईटी जोधपुर के मानेकशॉ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज़ एंड रिसर्च के माध्यम से समन्वित की जाएगी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वदेशी तकनीक विकास और रणनीतिक अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय केंद्र है। इस सहयोग की पहल बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नई दिल्ली द्वारा की गई। इस संस्थान ने बीएसएफ की परिचालन आवश्यकताओं को आईआईटी जोधपुर की अनुसंधान विशेषज्ञता के साथ जोडऩे में प्रमुख भूमिका निभाई।स्वदेशी नवाचार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा: आईजी गर्गबीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने कहा कि आईआईटी जोधपुर के साथ हमारा यह संयुक्त प्रयास सीमा प्रबंधन तकनीकों में स्वदेशी नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। यह सहयोग बीएसएफ की मिशन तैयारी और निगरानी क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाएगा। यह समझौता भारत में अकादमिक संस्थानों और सशस्त्र बलों के सहयोग की दिशा में एक नई पहल है, जो घरेलू सुरक्षा तकनीकों के विकास, नवाचार और तकनीकी नेतृत्व के माध्यम से भारत की रक्षा प्रणाली को नई ऊंचााइयां प्रदान करेगा।---------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
