आआपा विधायक उमेश मकवाना 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित, सुबह पार्टी के पदों से दिया था इस्तीफा
गांधीनगर : आम आदमी पार्टी (आआपा) के बोटाद से विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने गुरुवार को पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया। पार्टी नेतृत्व की तरफ से यह कदम तब उठाया गया है, जब उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा…

गांधीनगर : आम आदमी पार्टी (आआपा) के बोटाद से विधायक उमेश मकवाना को पार्टी ने गुरुवार को पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया। पार्टी नेतृत्व की तरफ से यह कदम तब उठाया गया है, जब उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहने की बात कही थी। उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के पद से इस्तीफा सौंपा।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई
गुजरात में आआपा प्रदेश अध्यक्ष ईसुदान गढ़वी ने एक्स पोस्ट में बताया कि उमेश मकवाना को पार्टी और गुजरात विरोधी गतिविधियों के चलते पांच वर्षों के लिए निलंबित किया गया है।
अपने इस्तीफे में उमेश मकवाना ने लिखा कि वे ढाई वर्षों से आआपा का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पद संभाल रहे थे। साथ ही गुजरात विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक भी रहे। वर्तमान में सामाजिक सेवा करने की क्षमता में कमी आई है इसलिए वे पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं और वे पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बनकर सेवा करते रहेंगे।
उपचुनाव की जीत के बाद पार्टी को झटका
हाल ही में हुए गुजरात उपचुनाव में आआपा को विसावदर सीट पर जीत मिली, जहां से पार्टी उम्मीदवार गोपाल इटालिया विजयी रहे। लेकिन इस जीत की खुशी के बीच मकवाना का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विस चुनाव में बोटाद से जीते थे मकवाना
उमेश मकवाना ने साल 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा के घनश्याम विरानी को 2,779 वोटों से हराकर बोटाद सीट जीती थी। मकवाना को कुल 80,581 वोट मिले थे, जबकि विरानी को 77,802 वोट प्राप्त हुए थे। आआपा ने गुजरात में कुल 5 सीटें जीती थीं और लगभग 13 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था।
हिन्दुस्थान समाचार/ यजुवेंद्र दुबे
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
