आंद्रे रसेल का बड़ा फैसला : आईपीएल से रिटायर, केकेआर में नई भूमिका के साथ वापसी
आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के हरफनमौला स्टार आंद्रे रसेल ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने क्रिकेट जगत को हिला दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की कोर टीम का अहम हिस्सा माने जाने वाले रसेल ने आईपीएल…

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के हरफनमौला स्टार आंद्रे रसेल ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने क्रिकेट जगत को हिला दिया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की कोर टीम का अहम हिस्सा माने जाने वाले रसेल ने आईपीएल से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया और यह कदम इसलिए और चौंकाने वाला है क्योंकि वह अब भी दुनिया की लगभग हर टी20 लीग में तूफानी प्रदर्शन कर रहे हैं।
रसेल का यह फैसला केकेआर द्वारा उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले रिलीज करने के बाद सामने आया। हालांकि, उन्होंने अपने रिटायरमेंट को किसी विदाई की तरह नहीं बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में पेश किया। उन्होंने साफ कर दिया कि उनका केकेआर परिवार से नाता नहीं टूटने वाला है।

रसेल ने बताया कि भले ही वह अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी नहीं उतरेंगे, लेकिन अगले सीजन में वह केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में ‘पावर कोच’ की नई भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इसे “नया चैप्टर, वही एनर्जी, हमेशा नाइट” कहकर अपने अंदाज में सेलिब्रेट भी किया।
अपने संदेश में रसेल ने लिखा— “IPL से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन स्वैगर नहीं। IPL का सफर कमाल का रहा, 12 सीज़न की यादें और KKR परिवार का ढेर सारा प्यार। दुनिया की बाकी लीगों में छक्कों और विकेटों का सिलसिला चलता रहेगा। और सबसे बड़ी बात, मैं घर यानी KKR नहीं छोड़ रहा… 2026 में बतौर पावर कोच सपोर्ट स्टाफ में वापस आऊंगा।”
दिलचस्प बात यह है कि रसेल की आईपीएल कहानी केकेआर से नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स से शुरू हुई थी, जब उन्होंने 2012 में टूर्नामेंट में डेब्यू किया। दो सीजन बाद, 2014 में, वह केकेआर का हिस्सा बने—और उसी साल टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान भी दिया।
इसके बाद 2014 से 2025 तक पूरे 12 साल वह लगातार कोलकाता नाइट राइडर्स के भरोसेमंद योद्धा बने रहे। अपने आईपीएल करियर में रसेल ने 140 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2651 रन बनाए और 123 विकेट हासिल किए—एक ऐसा प्रदर्शन जिसने उन्हें लीग के सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडर्स में शामिल किया।
अब मैदान से हटकर लेकिन टीम से और भी करीब—रसेल की यह नई भूमिका केकेआर फैंस के लिए उत्साह का नया कारण है।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
