समाचार पोर्टल

अहान पांडे-शरवरी की नई फिल्म का ऐलान, रिलीज डेट भी आई सामने

यश राज फिल्म्स ने निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म और उसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी यह फिल्म 26 मार्च 2027 (गुड फ्राइडे) को दुनियाभर के…

Ragwendra P Singh
July 24, 2026
1 min read
अहान पांडे-शरवरी की नई फिल्म का ऐलान, रिलीज डेट भी आई सामने

यश राज फिल्म्स ने निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म और उसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी यह फिल्म 26 मार्च 2027 (गुड फ्राइडे) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) में की गई है। हालांकि, इसकी कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर निर्माताओं ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को यश राज फिल्म्स की बड़ी पेशकश माना जा रहा है।

 

आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की यह बतौर निर्माता-निर्देशक पांचवीं फिल्म है। इससे पहले दोनों 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इस नई फिल्म से भी दर्शकों और ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'टॉक्सिक' को लेकर ट्रोलिंग पर खुलकर बोलीं कियारा आडवाणी

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने किरदार को अब तक के करियर का सबसे रचनात्मक और संतोषजनक अनुभव बताया है। हाल ही में फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने…

'द ट्रेटर्स इंडिया 2' के सभी प्रतियोगियों से उठा पर्दा, 13 अगस्त से होगी स्ट्रीमिंग

अमेजन प्राइम वीडियो के चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन 13 अगस्त से दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। हाल ही में शो का प्रोमो और ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें करण जौहर एक बार फिर होस्ट की भूमिका में…

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर आलिया भट्ट का आया रिएक्शन

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। अभिनेत्री आलिया…

लंदन की सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल संग घूमते दिखे आर्यन खान

अभिनेता शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आर्यन को लंदन के एक कैसिनो के बाहर एक रहस्यमयी युवती के साथ देखा गया है। वीडियो…