अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखने कोयंबटूर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री
कोयंबटूर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी यहां एक अस्पताल में भर्ती है। रक्षा मंत्री यहां नौसेना अधिकारी मेस कॉम्प्लेक्स में रात्रि…

कोयंबटूर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को निजी विमान से दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचे। राजनाथ सिंह की पत्नी
यहां एक अस्पताल में भर्ती है। रक्षा मंत्री यहां नौसेना अधिकारी मेस कॉम्प्लेक्स में रात्रि विश्राम करेंगे।
स्थानीय एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचने पर राज्य के पर्यटन मंत्री मथिवेंथन, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवन कुमार, शहर के पुलिस आयुक्त सरवनन सुंदर, जिला पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री की पत्नी सावित्री सिंह (आयु 72) काे उनकी हालत बिगड़ने पर मेट्टुपालयम रोड स्थित गंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है।केंद्रीय मंत्री के परिजन पिछले कुछ दिनों से सावित्री सिंह के साथ हैं। इसी क्रम में आज राजनाथ सिंह कोयंबटूर पहुंचे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए कोयंबटूर शहर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कोयंबटूर हवाई अड्डे, अविनाशी रोड, लक्ष्मी मिल्स जंक्शन, मेट्टुपालयम रोड और कौंडमपलायम में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
