असम राइफल्स के साथ मुठभेड़ में एनएससीएन के दो उग्रवादी ढेर
इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के मियाओ सर्कल में सोमवार की देर रात से असम राइफल्स द्वारा चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) के अंगामई गुट से संबंधित दो सदस्य मारे…

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के मियाओ सर्कल में सोमवार की देर रात से असम राइफल्स द्वारा चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) के अंगामई गुट से संबंधित दो सदस्य मारे गए।
आज अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ मियाओ पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के सोंगकिंग गांव के पास घने जंगल वाले इलाके में रात भर चले अभियान के दौरान हुई। तलाशी के दौरान घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
एनएससीएन के अंगामई गुट के सूचना और प्रचार विभाग की ओर से आज जारी एक बयान में दावा किया गया है कि मारे गए कैडरों की पहचान तांगशांग क्षेत्र के नयांग गांव निवासी स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल उमकोंग और लीनोंग क्षेत्र के चिथोक गांव के स्वंभू सार्जेंट एनू के रूप में की गयी है।
यह अभियान एनएससीएन उग्रवादियों की इलाके में मौजूदगी की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। बताया जा रहा है कि उग्रवादी इलाके में डेरा डाले हुए थे और कथित तौर पर स्थानीय ग्रामीणों से जबरन वसूली कर रहे थे।
सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, इसी दौरान कथित तौर पर उग्रवादियों ने उन पर भारी गोलीबारी की। जिसके चलते दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।
यह अभियान रात भर जारी रहा, जिसके परिणामस्वरूप दो उग्रवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में बचे हुए विद्रोहियों का पता लगाने और क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
