असम में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर किया मंथन
गुवाहाटी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को असम का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति…

गुवाहाटी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को असम का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी नेमयात्रा की शुरुआत गुवाहाटी एयरपोर्ट के पास एक होटल में विस्थापन और उत्पीड़न का सामना कर रहे लोगों से मुलाकात से की। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, संगठन प्रमुखों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बंद कमरे में बैठक की।
असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "गुवाहाटी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी का स्वागत कर गर्व महसूस हुआ। संगठन को मजबूत करने और भविष्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।"
दोपहर में दोनों नेता ने छयगांव में एक और बैठक की, जो गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। यह दौरा गौरव गोगोई के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की पहली यात्रा है, जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इससे पहले, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पारंपरिक असमिया गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। लोकसभा सांसद और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई समेत कई बड़े नेता इस अवसर पर मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
