द इंडियन व्यू

असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4

गुवाहाटी : असम में शनिवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका तड़के 04 बजकर 51 मिनट 16 सेकेंड पर महसूस किया गया। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी…

Ragwendra P Singh
June 27, 2026
1 min read
असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4

गुवाहाटी : असम में शनिवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका तड़के 04 बजकर 51 मिनट 16 सेकेंड पर महसूस किया गया।

 

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इसका केंद्र असम के कछार जिले में जमीन के अंदर करीब 42 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का एपिसेंटर 24.940 उत्तरी अक्षांश और 92.562 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

 

झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।