द इंडियन व्यू

असम में बाढ़ प्रभावित घरों की सफाई और खेती की तैयारी में जुटे

गुवाहाटी : असम में आई बाढ़ अपने पीछे तबाही के निशां छोड़ गई है। लोगों का जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बाढ़ प्रभावित लोग अब घरों में फैली बाढ़ के साथ आई मिट्टी की गाद की सफाई, नष्ट हो चुके घरों की मरम्मत और बरबाद…

Ragwendra P Singh
August 20, 2026
2 min read
असम में बाढ़ प्रभावित घरों की सफाई और खेती की तैयारी में जुटे

गुवाहाटी : असम में आई बाढ़ अपने पीछे तबाही के निशां छोड़ गई है। लोगों का जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। बाढ़ प्रभावित लोग अब घरों में फैली बाढ़ के साथ आई मिट्टी की गाद की सफाई, नष्ट हो चुके घरों की मरम्मत और बरबाद हो चुके खेतों फिर से तैयार करने की कठिन चुनौती का सामना कर रहे हैं।राज्य की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ का प्रभाव अब 4 जिलों में है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के 19 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। सभी खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 106 है। बाढ़ का प्रभाव अभी शिवसागर, नगांव, गोलाघाट एवं जोरहाट जिलों में है। यहां के 13 राजस्व मंडलों के कुल 90 गांव प्रभावित हैं। इन गांवों के 16922 नागरिक बाढ़ के दंश को झेल रहे हैं। 3057 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।अब मात्र सात सरकारी राहत शिविरों में 262 लोग ठहरे हैं। बुधवार को बाढ़ से प्रभावित जानवरों की कुल संख्या 14645 पहुंच गई। राहत एवं बचाव अभियान में पुलिस एवं प्रशासन की टीमें जुटी हुईं हैं। मंगलवार को राज्य सरकार ने 17 मेडिकल टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा क्षति का आकलन करने के लिए सर्वे अभी चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने घोषणा की है कि सर्वे के बाद सभी तरह के नुकसान की भरपाई की व्यवस्था की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।