द इंडियन व्यू

असम में बाढ़ का प्रभाव 78 गांवों तक सिमटा

गुवाहाटी : असम में बाढ़ से हालात बहुत हद तक सामान्य हो गए। बाढ़ का प्रभाव 6 जिलों के 78 गांवों तक सिमट गया है। सरकार नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे करवा रही है। इस जिले में सबसे अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। असम…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
1 min read
असम में बाढ़ का प्रभाव 78 गांवों तक सिमटा

गुवाहाटी : असम में बाढ़ से हालात बहुत हद तक सामान्य हो गए। बाढ़ का प्रभाव 6 जिलों के 78 गांवों तक सिमट गया है। सरकार नुकसान का आकलन कराने के लिए सर्वे करवा रही है। इस जिले में सबसे अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 22 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। बाढ़ में 106 लोगों की जान गई है।बाढ़ प्रभावित छह जिलों में शिवसागर, जोरहाट, धेमाजी, नगांव, कछार एवं गोलाघाट शामिल हैं। इन जिलों के 13 राजस्व मंडलों के कुल 78 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 12031 आबादी अभी भी प्रभावित है। 2994 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है। राहत शिविरों की संख्या भी घटकर पांच हो गई है। राहत वितरण केंद्र 6 हैं। शिविरों में 162 लोग आश्रय लिए हुए हैं। राहत वितरण केंद्रों पर 900 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं।राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे के नुकसान का आकलन करवा रही है। प्रभावितों की मदद के लिए आर्थिक एवं अन्य सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…