असम में बाढ़ का असर 170 गांवों में, 51869 नागरिक अभी भी प्रभावित
गुवाहाटी : असम में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ का प्रभाव भी 5 जिलों में रह गया है। इन जिलों के 170 गांव प्रभावित हैं। प्रभावित लोग अपने आवास एवं खेती की ओर…

गुवाहाटी : असम में नदियों का जलस्तर तेजी के साथ घट रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ का प्रभाव भी 5 जिलों में रह गया है। इन जिलों के 170 गांव प्रभावित हैं। प्रभावित लोग अपने आवास एवं खेती की ओर लौटने कि लिए जद्दो-जहद कर रहे हैं। सरकार प्रभावितों की हर संभव मदद कर रही है।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 16 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच चुका है। इस बार की बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 105 पहुंच गई है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर, चराईदेव एवं जोरहाट जिलों में हुआ है। पांच जिलों गोलाघाट, शिवसागर, नगांव, धेमाजी एवं जोरहाट के 14 राजस्व मंडलों के कुल 170 गांव प्रभावित हैं और 51869 नागरिक प्रभावित हैं। 3628.17 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।बाढ़ में राहत एवं बचाव अभियान में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन आदि एजेंसियां जुटी हुईं हैं। रविवार को सरकार ने कुल 18 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान चार नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। नावों के जरिए बाढ़ प्रभावित 109 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसकी मरम्मत के लिए सरकार लगातार समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा ले रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
