असम में नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ
नगांव (असम) : नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे आरंभ हो गया। नगांव और मोरीगांव जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की । मतदान शाम 5 बजे खत्म होगा। चुनाव में कुल 19,02,009 मतदाता 15…

नगांव (असम) : नगांव लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे आरंभ हो गया। नगांव और मोरीगांव जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की । मतदान शाम 5 बजे खत्म होगा। चुनाव में कुल 19,02,009 मतदाता 15 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उप चुनाव में मुख्य रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भाजपा, कांग्रेस एवं एआईयूडीएफ के बीच देखी जा रही है।कुल मतदाताओं में 9,58,595 पुरुष, 9,43,364 महिलाएं और 50 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पांच सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इनमें पांच आदर्श मतदान केंद्र और 335 महिला प्रबंधित मतदान केंद्र हैं।मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 9,664 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान कर्मी आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल के नेतृत्व में दोनों जिलों में कानून-व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन सहित चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई है। निगरानी के लिए 86 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 69 फ्लाइंग स्क्वाड और 69 स्टेटिक सर्विलांस टीमें भी सक्रिय हैं।85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और मतदाता सूची में चिन्हित दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से डाक मतपत्र के जरिए मतदान की प्रक्रिया जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60(सी) के तहत पहले ही पूरी की जा चुकी है।चुनाव की प्रभावी निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने सभी मतदाताओं से चुनाव में भाग लेने और अपने लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मतों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता: चोरबागान भगदड़ कांड में 7 गिरफ्तार, पूजा आयोजकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
अभिषेक सिंह कोलकाता: उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को मची भीषण भगदड़ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल…
हरियाणा के टोहाना में बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; लाखों का सामान जलकर खाक
सरिता त्रिपाठी फतेहाबाद: हरियाणा के टोहाना शहर में रविवार (18 अक्टूबर, 2026) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और…
'सत्ता को रुतबा नहीं, जिम्मेदारी समझें', नए आईपीएस अधिकारियों को अमित शाह की नसीहत; कहा- प्रचार से दूर रहकर प्रदर्शन से पहचान बनाएं
राघवेंद्र प्रताप सिंह हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के नए आईपीएस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने पद को रुतबे के बजाय जिम्मेदारी के रूप में देखें। उन्होंने अधिकारियों से प्रचार से दूर रहने…
नशा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज
शिमला : शिमला जिला में चिट्टा तस्करी के एक मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली है। रामपुर पुलिस थाना में दर्ज मामले में आरोपी राजा नेगी निवासी झाकड़ी जिला शिमला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी के…
