असम में 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और कम तीव्रता के भूकंप से तहशत
गुवाहाटी : असम के शोणितपुर जिलांतर्गत ढेकियाजुली में रविवार दोपहर बाद 4.41 मिनट के आसपास आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों के बीच दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 बतायी गयी है।…

गुवाहाटी : असम के शोणितपुर जिलांतर्गत ढेकियाजुली में रविवार दोपहर बाद 4.41 मिनट के आसपास आए भूकंप के तेज झटकों से लोगों के बीच दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। प्रारंभिक सूचना के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 बतायी गयी है। अंतिम सूचना मिलने तक भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान का अभी पता नहीं चला है।
भूकंप का केंद्र शोणितपुर जिला के ढेकियाजुली से 15 किमी दूर जमीन के अंदर 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.78 उत्तरी अक्षांश तथा 93.33 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। भूकंप का असर पूर्वाेत्तर के अन्य राज्यों के साथ ही पड़ोसी देश बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान एवं चीन तक महसूस किया गया है।
ज्ञात हो कि 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद दो और कम तीव्रता के भूकंप काे महसूस किया गया। सिस्मोलॉजी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4.41 बजे आए 5.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 4.58 मिनट पर 3.1 तीव्रता का भूकंप उदालगुड़ी जिले में दर्ज किया गया। भूकंप जमीन के अंदर 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.80 उत्तरी अक्षांश तथा 92.33 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था। वहीं तीसरा भूकंप उदालगुड़ी जिले में 5.21 मिनट पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गयी। भूकंप जमीन में 5 किमी नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.81 उत्तरी अक्षांश तथा 92.33 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डिमा हसाओ, तिनसुकिया, नगांव, होजाई, गोलाघाट, धुबड़ी, श्रीभूमि, चिरांग, कोकराझार, शोणितपुर जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर और बाक्सा आदि जिलों में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। -------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
