असम चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 126 में से 102 सीटों पर दर्ज की जीत
गुवाहाटी : असम प्रदेश विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने भी लगातार तीन बार 2001, 2006 और 2011 में विधानसभा में जीत हासिल की थी, लेकिन कभी भी इस तरह…

गुवाहाटी : असम प्रदेश विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा गठबंधन ने 102 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने भी लगातार तीन बार 2001, 2006 और 2011 में विधानसभा में जीत हासिल की थी, लेकिन कभी भी इस तरह का जनादेश उसे नहीं मिला था। लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करते हुए भाजपा ने अपने कार्यों के जरिए सत्ता विरोधी बातों को सत्ता समर्थन लहर के रूप में बदलकर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा ने 126 में से 82 सीटें जीतकर रिकॉर्ड काम किया है। भाजपा गठबंधन में शामिल अगप और बीपीएफ ने भी 10-10 सीटों पर जीत हासिल की है।
कांग्रेस पार्टी के खाते में 19 सीटें आई हैं। सबसे बुरी स्थिति एआईयूडीएफ है, जिसे महज दो सीटें मिली हैं तथा राइजर दल ने कांग्रेस गठबंधन में शामिल होकर अपनी सीटों को एक से बढ़ाकर दो कर लिया है, जबकि टीएमसी भी असम में एक सीट पर जीत हासिल करने में सफल हुई है।
2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को असम में 37.81 प्रतिशत के आसपास मत मिल हैं, जबकि कांग्रेस को 29.84 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
