असम के सोनापुर सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात
गुवाहाटी : असम के सोनापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। रविवार रात एक ट्रैवलर बस और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही…

गुवाहाटी : असम के सोनापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। रविवार रात एक ट्रैवलर बस और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत सात लोगों में से तीन शव गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में रखे गए हैं। वहीं, तीन शव सोनापुर के अस्पताल और एक शव कोस्मो अस्पताल में रखा गया है।पुलिस के अनुसार, हादसा खेेत्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत मयहांग और भूरागांव के बीच तेतेलिया के पास हुआ। गुवाहाटी की ओर जा रही ट्रैवलर बस (एएस-01एचसी-0716) डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक ट्रक (एएस-07बीसी-4271) से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।लोगों के मुताबिक, नगांव से गुवाहाटी की ओर जा रही ट्रैवलर बस का एक टायर सड़क पर बने गड्ढे में पड़ने के बाद फट गया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।-------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
