असम के मोरान में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वायु सेना के एयर क्राफ्ट से उतरे प्रधानमंत्री
डिब्रूगढ़ : असम ने आज एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वायुसेना का एयरक्राफ्ट डिब्रूगढ़ जिला के मोरान में वायुसेना के विमानों के लिए विशेष रूप से बनाए गये राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन…

डिब्रूगढ़ : असम ने आज एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर वायुसेना का एयरक्राफ्ट डिब्रूगढ़ जिला के मोरान में वायुसेना के विमानों के लिए विशेष रूप से बनाए गये राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सेवा पर उतरा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पबित्र मार्घेरिटा, वायु सेना के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों का एयर शो भी आयोजित किया गया। जिसमें सुखोई एमकेआई-30, राफेल, एएन32, ट्रांसपोर्ट विमान, एएलएच हेलीकाप्टरों समेत कुल 16 विमानों ने अपनी शक्ति का परिचय दिया।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं स्कूली बच्चे एवं महिलाएं मौजूद थीं। हवाई करतब को देख स्थानीय लोग मंत्रमुग्ध हो गये। एयर शो के बाद प्रधानमंत्री मोरान से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गये। गुवाहाटी में प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर बने छह लेन के पुल समेत अन्य विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।-----
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
