अश्विनी, शोभित, सुभाष व अभिषेक एकल के सेमीफाइनल में
लखनऊ। अश्विनी कुमार, शोभित टंडन, सुभाष मिश्रा व अभिषेक यादव ने एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल 35 वर्ष से अधिक के क्वार्टर फाइनल में जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर पुरुष युगल 35 वर्ष से अधिक के…

लखनऊ। अश्विनी कुमार, शोभित टंडन, सुभाष मिश्रा व अभिषेक यादव ने एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल 35 वर्ष से अधिक के क्वार्टर फाइनल में जीत से सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर पुरुष युगल 35 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में मनीष महरोत्रा व अश्विनी कुमार ने जीत से खिताबी भिड़ंत तय की।
एस मास्टर्स वेटरन टेनिस टूर्नामेंट
स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जावीद अहमद (रिटायर्ड आईपीएस) ने किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।
पुरुष युगल में मनीष व अश्विनी में होगी खिताबी भिड़ंत
इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत एसडीएस से पवन सागर ने किया। आज उद्घाटन के अवसर पर जस्टिस बीटी नवी, यूपी टेनिस एसोसिएशन से डा.सिन्हा, डा.इरशाद अली, कैप्टन आदेश सेठ, बीडी नकवी भी मौजूद थे।

आज पुरुष युगल 35 वर्ष से अधिक के सेमीफाइनल में मनीष मेहरोत्रा व आदित्य कपूर की जोड़ी ने आशीष व डॉ. श्रीवास्तव को 6-2 से हराते हुए फाइनल में कदम रखा। दूसरी ओर अश्वनी कुमार व रुचित कुमार ने एकतरफा मुकाबले में पुष्कर मिश्रा व स्वर्णेश को 6-0 से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया।

पुरुष एकल 35 वर्ष से अधिक के क्वार्टर फ़ाइनल में अश्वनी कुमार को वॉकओवर मिला, जबकि शोभित टंडन ने आशीष सिंह मोगा को 6-2 से हराया। सुभाष मिश्रा को भी वॉकओवर हासिल हुआ। वहीं अभिषेक कुमार यादव ने संकल्प मलिक को 6-0 से मात देकर सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया।
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
