अश्विन का एंडी पाइक्रॉफ्ट के समर्थन में बड़ा बयान, कहा- ‘वह कोई स्कूल शिक्षक नहीं’
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने के विवाद के बीच मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का समर्थन करते हुए बोला कि जिम्बाब्वे का अधिकारी कोई…

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने के विवाद के बीच मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट का समर्थन करते हुए बोला कि जिम्बाब्वे का अधिकारी कोई ‘स्कूल शिक्षक’ नहीं है और वह केवल अनावश्यक तमाशे से बचने के लिए अपनी भूमिका को अच्छी तरह से निभा रहे थे।

पिछले रविवार को जब भारतीय प्लेयर्स ने नीतिगत फ़ैसले के तहत एशिया कप मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, तब पाइक्रॉफ्ट मैच रेफ़री थे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया जिसके बाद पाइक्रॉफ्ट को इस विवाद में घसीटा गया था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को दो ईमेल भेजे। उसने पहले पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने का अनुरोध किया और फिर उन्हें अपने मैचों से बाहर करने की मांग की।
आईसीसी में हालांकि दोनों ही मांगों को खारिज कर दिया। अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर अश्विन ने कहा, ‘‘एंडी पाइक्रॉफ्ट ने वास्तव में सबको घटिया तमाशा देखने से बचा दिया। भारत ने मैच रेफरी को पहले ही बताया था कि यह हमारा फैसला है और हम इसका पालन करेंगे। बस। इतना सारा तमाशा करने के बाद आप (पाकिस्तान) मैच हार गए।
तो फिर आप किस बात की शिकायत कर रहे हैं।’’ उन्होंने बोला, ‘‘वह कोई स्कूल शिक्षक नहीं है। वह कोई प्रिंसिपल नहीं है। वह जाकर सूर्या को यह नहीं कह सकते थे कि आओ हाथ मिलाओ। यह उनका काम नहीं है। आख़िर पाइक्रॉफ्ट की क्या गलती है।’’ आईसीसी ने पीसीबी के इस दावे को खारिज कर दिया कि पाइक्रॉफ्ट ने खेल भावना का उल्लंघन किया है।
आईसीसी ने स्पष्ट किया कि वह केवल वही कह रहे थे जो एशियाई क्रिकेट परिषद के आयोजन स्थल प्रबंधक ने कहा था। अश्विन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी बस अपने बोर्ड के निर्देशों का पालन कर रहे थे और पाइक्रॉफ्ट को जो सूचना दी गई थी वह अस्पष्ट नहीं थी।
उन्होंने पाकिस्तान की माफ़ी मांगने की मांग पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं एंडी पाइक्रॉफ्ट होता, तो आप मुझसे माफ़ी मांगते। मैं किस बात के लिए माफ़ी मांगता।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
