अल्काराज़ की धुआंधार जीत, मियामी प्रदर्शनी मैच में छाया स्पेनिश सितारा
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने मियामी आमंत्रण प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। अल्काराज ने जब कोर्ट पर कदम रखा तो तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी और मेजर लीग बेसबॉल…

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने मियामी आमंत्रण प्रदर्शनी टेनिस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया।
अल्काराज ने जब कोर्ट पर कदम रखा तो तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी और मेजर लीग बेसबॉल के मियामी मार्लिंस के घरेलू मैदान लोनडेपो पार्क में प्रदर्शनी मैच में दर्शकों ने स्पेन के इस खिलाड़ी को सिर आंखों पर बिठाए रखा।
यह पहला मौका था जबकि लोनडिपो पार्क में कोई टेनिस मैच हुआ। इस प्रदर्शनी मैच में ब्राजील के जोआओ फोन्सेका तथा अमेरिका की महिला स्टार अमांडा अनिसिमोवा और जेसिका पेगुला ने भी भाग लिया।

अल्काराज ने विश्व में 24वीं रैंकिंग वाले फोन्सेका को एक रोमांचक एकल मैच में 7-5, 2-6, 10-8 से हराया। पहली बार यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे का आमना सामना कर रहे थे।
अनिसिमोवा ने पेगुला को 6-2, 7-5 से हराया था। अल्काराज और पेगुला ने मिश्रित युगल में 10 अंकों के टाईब्रेकर में अनिसिमोवा और फोन्सेका को हराया।
मैच से पहले अल्काराज ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि लोग लोग हमारे मुकाबले का भरपूर आनंद लेंगे। मुझे लगता है कि हमें इस तरह के स्टेडियम और कोर्ट में खेलते देखना रोमांचक है।’’
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
