अल गौना ओपन: अभय सिंह ने एलीनन को 3-2 से हराया, अगले दौर में इब्राहिम से भिड़ेंगे
भारत के अभय सिंह ने मिस्र के अल गौना में आयोजित पीएसए प्लेटिनम टूर्नामेंट ‘अल गौना ओपन’ के पुरुष एकल के पहले दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से…

भारत के अभय सिंह ने मिस्र के अल गौना में आयोजित पीएसए प्लेटिनम टूर्नामेंट ‘अल गौना ओपन’ के पुरुष एकल के पहले दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान देश के दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी अली अबोउ एलीनन को 3-2 से पराजित किया।
दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में एलीनन के खिलाफ 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से जीत दर्ज की। अब अगले दौर में अभय का मुकाबला मिस्र के ही छठे वरीय और दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होगा।

महिला एकल वर्ग में भारत की दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत सिंह को पहले दौर में मिस्र की दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हानिया अल हम्मामी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हानिया ने अनाहत को 11-8, 11-5, 9-11, 11-8 से मात दी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
