द इंडियन व्यू

अर्शदीप सिंह ने इसलिए युजवेंद्र चहल से माफी मांगी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा समेत अर्शदीप सिंह ने भी अहम…

Ragwendra P Singh
January 23, 2025
2 min read
अर्शदीप सिंह ने इसलिए युजवेंद्र चहल से माफी मांगी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा समेत अर्शदीप सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई।

साभार : गूगल

अर्शदीप ने दोनों इंग्लिश सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर धमाकेदार शुरुआत दी। 4 ओवर के कोटे में मात्र 17 रन खर्च कर उन्होंने यह दो विकेट चटकाए। इस शानदार स्पेल के साथ उन्होंने इतिहास रचा, वह भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 97 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

उन्होंने युजवेंद्र चहल को पछाड़ा है जो काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद अर्शदीप ने चहल से माफी भी मांगी है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती एक दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DFJ2RBHSmaJ/

इस बीच जब अर्शदीप सिंह के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बात चली तो सबसे पहले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने खुद को आभारी बताया, साथ ही आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन को जारी रखने का वादा किया। अंत में उन्होंने युजवेंद्र चहल के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उनसे सॉरी युजी भाई कहकर माफी मांगी।

अर्शदीप सिंह ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा, "वरुण इन दिनों बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं, क्योंकि टी-20 में बीच के ओवरों में विकेट लेना बेहद जरूरी होता है।

अगर बल्लेबाज उस समय आउट नहीं होते हैं, तो वे बाद में तेजी से रन बना सकते हैं, जिससे डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन जब से वरुण आए हैं, उन्होंने बीच के ओवरों में काफी विकेट लिए हैं और हमें निचले क्रम के खिलाफ डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए एक अच्छा मंच दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरह विकेट लेते रहेंगे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।