अर्जेंटीना ने वादे के बावजूद केरल दौरा रद्द किया, मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अपनाया कड़ा रुख
केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद राज्य में मैच खेलने का वादा पूरा नहीं किया, जिससे केरल को बड़ा झटका लगा। मंत्री ने कहा कि उनका सपना था कि…

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद राज्य में मैच खेलने का वादा पूरा नहीं किया, जिससे केरल को बड़ा झटका लगा। मंत्री ने कहा कि उनका सपना था कि लियोनेल मेस्सी और उनकी टीम केरल आए और यहां खेल का आनंद दें।
मंत्री ने टीवी चैनल से बातचीत में बताया, ‘‘इसके लिए मैंने कई बार प्रयास किए थे। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम को आमंत्रित करने के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि जुटाना आसान काम नहीं था, इसके लिए हमें प्रायोजकों की मदद लेनी पड़ी।’’ अब्दुरहीमान ने कहा, ‘‘पैसे मिलने के बावजूद अर्जेंटीना की टीम ने हमें धोखा दिया। हमने उनसे ऐसा विश्वासघात की उम्मीद नहीं की थी। वादे के बावजूद उनकी टीम यहां नहीं आई।’’
उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने इस मुद्दे की जांच की तो पता चला कि अर्जेंटीना ने पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा ही किया। मंत्री ने आगे कहा, ‘‘उन देशों से भी उन्होंने पैसे लिए लेकिन वहां खेलने नहीं गए। यह स्थिति गंभीर है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी, साथ ही हमें मुआवजा भी मिलना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि राज्य पूरी उम्मीद के साथ टीम का इंतजार कर रहा था, लेकिन उनके इस व्यवहार ने केरल के फुटबॉल प्रेमियों को गहरा दुख पहुंचाया। ‘‘केरल के फुटबॉल प्रेमियों की उम्मीदों को यह धोखा देने वाला कदम निराशाजनक है। मेरी निराशा को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है,’’ उन्होंने कहा। पिछले साल नवंबर में ही मंत्री ने आश्वासन दिया था कि अर्जेंटीना की टीम और मेस्सी मार्च 2026 में केरल का दौरा करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
