द इंडियन व्यू

अर्जेंटीना की जोरदार शुरुआत, मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्यूर्टो रिको को 6-0 से रौंदा

अर्जेंटीना ने चेज स्टेडियम में प्यूर्टो रिको के खिलाफ 6-0 से जीती। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मैच में दो गोल में असिस्ट किया। साथ ही उन्होंने पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए।…

Ragwendra P Singh
October 15, 2025
2 min read
अर्जेंटीना की जोरदार शुरुआत, मेसी ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्यूर्टो रिको को 6-0 से रौंदा

अर्जेंटीना ने चेज स्टेडियम में प्यूर्टो रिको के खिलाफ 6-0 से जीती। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मैच में दो गोल में असिस्ट किया। साथ ही उन्होंने पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बन गए। अद्भुत कौशल और रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियों के लिए मशहूर मेसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60 असिस्ट किए हैं।

प्यूर्टो रिको के खिलाफ दो असिस्ट के साथ उन्होंने नेमार और लैंडन डोनोवन को पीछे छोड़ा। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने करियर में 58-58 असिस्ट किए हैं। मेसी अपने पेशेवर करियर में कुल 400 असिस्ट से सिर्फ तीन ही कदम दूर हैं। प्यूर्टो रिको के विरुद्ध मुकाबले में अर्जेंटीना ने तुरंत ही गेंद पर नियंत्रण कर लिया था।

मुकाबले के 13वें मिनट मोंटील ने मेसी को क्रॉस दिया, जिन्होंने क्रॉसबार पर शॉट मारा। निकोलस गोंजालेज ने रिबाउंड पर वॉली से गेंद को गोल की तरफ पहुंचाया और मैक एलिस्टर ने हेडर से गोल करके मैच का खाता खोला।

@AFASeleccionEN

मैच के 23वें मिनट मेसी ने मोंटील को एक बेहतरीन पास दिया, जिन्होंने इसे गोल में तब्दील करते हुए अर्जेंटीना के स्कोर को 2-0 तक पहुंचाया। अर्जेंटीना के खिलाड़ी लगातार प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गोल की तलाश में लगे रहे। मैक एलिस्टर ने मुकाबले के 36वें मिनट एक और गोल किया।

दूसरे हाफ में, मैदान पर कुछ बदलावों के साथ एल्बी सेलेस्टे ने मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा। 64वें मिनट तक अर्जेंटीना की टीम 4-0 से आगे थी।

79वें मिनट मेसी के एक और बेहतरीन पास के बाद, निको गोंजालेज ने गेंद को लौटारो मार्टिनेज को दिया, जिन्होंने तुरंत इसे गोल में बदलते हुए स्कोर 5-0 तक पहुंचाया। 84वें मिनट मेसी ने पीछे से एक शानदार पास दिया, जिससे मार्टिनेज ने फिर से बिना गलती किए, एक तेज और सटीक फिनिश के साथ स्कोर को 6-0 में बदला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मेरिडा और जॉडार बने स्पेन की जीत के नायक, ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया

स्पेन ने डेविस कप फाइनल्स में अपनी खिताबी दावेदारी को मजबूत करते हुए युवा खिलाड़ियों के दम पर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से शिकस्त दी।

क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।