द इंडियन व्यू

अरुणाचल के इंडो-म्यांमार सीमावर्ती क्षेत्र में असम राइफल्स पर आतंकियों का हमला, दो जवान घायल

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमावर्ती मनमाओ इलाके के हटमान गांव में मौजूद असम राइफल्स कैंप (कंपनी ऑपरेटिंग बेस, सीओबी) पर एनएससीएन-केवाई (ए) ग्रुप के संदिग्ध हथियारबंद उग्रवायों ने हमला कर…

Ragwendra P Singh
October 16, 2025
1 min read
अरुणाचल के इंडो-म्यांमार सीमावर्ती क्षेत्र में असम राइफल्स पर आतंकियों का हमला, दो जवान घायल

इटानगर : अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमावर्ती मनमाओ इलाके के हटमान गांव में मौजूद असम राइफल्स कैंप (कंपनी ऑपरेटिंग बेस, सीओबी) पर एनएससीएन-केवाई (ए) ग्रुप के संदिग्ध हथियारबंद उग्रवायों ने हमला कर दिया। इस घटना में दो जवान राइफलमैन हरिशरण और राइफलमैन राहुल बोरा गोली लगने से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में आधिकारिक सूत्र ने बताया कि यह आतंकी हमला गुरुवार सुबह 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ। बताया कि घायल हरिशरण और राहुल बोरा को बेहतर इलाज के लिए आज सुबह 8:24 बजे असम के जोरहाट में एयर फोर्स हॉस्पिटल नंबर 5 में शिफ्ट किया गया। अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ----------------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।